Posts

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने इंडिया को दी धमकी| पढ़िए क्या कहा?#PKMB

Image
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी. हालांकि इस हमले को लेकर अपने पहले आधिकारिक बयान में इमरान खान ने भारत के लगाए तमाम आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि हम पर बिना किसी सबूत आरोप लगाए गए हैं. उन्‍होंने कहा कि भारत सरकार हमें सबूत दें कि  पुलवामा हमले में पाकिस्‍तान का हाथ  है. मैं खुद इस पर एक्‍शन लूंगा. उन्‍होंने कहा कि जब भी हिंदुस्तान से हम बातचीत की बात करते हैं हिंदुस्तान कहता है, पहले दहशतगर्दी खत्म करो. पाकिस्तानी पीएम ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर आप (भारत) हम पर हमला करेंगे तो हम इसका जवाब देने में सोचेंगे नहीं. हम सभी जानते हैं कि जंग शुरू करना इंसानों के हाथ में है, लेकिन इसका अंजाम क्या होगा केवल ऊपरवाला जानता है. इमरान ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच जो भी मसला (मुद्दा) है उसे बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए.

सोलन के गम्बर पुल के पास ट्रक हादसा ,,,दो की मौत एक घायल।

Image
Source:(Manish Paul) सोलन के गम्बर पुल के पास ट्रक हादसा ,,,दो की मौत एक घायल। सोलन, सोलन जिला के गम्बर पुल के पास एक ट्रक हादसे का शिकार हुआ है। जिसमें सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो चुकी है जबकि एक घायल है जिसको पीजीआई रेफर किया गया है। सुबह हुए इस में बताया जा रहा है कि hp62 7801ट्रक ईंटों से भरा हुआ था जो अनियंत्रित होकर गम्बर खड्ड में जा गिरा। पुलिस मौके पर पहुंच गई है ओर मामले की जांच कर रही है। शवों  की शिनाख्त की जा रही है।

नशे को लेकर शिमला के युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ||

Image
शिमला।।  सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है जो खुद को खांगटा गांव का निवासी बताता है। उसका कहना है कि वह खुद तो बर्बाद हो चुका है मगर नई पीढ़ी को बताना चाहता है कि नशे से बचो। उसने नशे के कारोबारियों को खुली चुनौती भी दी है और कहा है कि मैं नशे के कारोबारियों को पकड़वाने में मदद करूंगा। स वीडियो को किस हालत में बनाया गया, लड़का कौन है, उसके दावे में कितनी सच्चाई है, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। मगर हम इस वीडियो को इसलिए शेयर कर रहे हैं ताकि हमारे मंच के जरिए पुलिस या प्रशासन तक भी यह वीडियो पहुंचे। जरूरी है कि प्रशासन हरकत में आए और अगर यह व्यक्ति सच कह रहा हो तो इसे सुरक्षा मुहैया करवाए ताकि कहीं कोई नशे का सौदागार इसको नुकसान न पहुंचा पाए। Watch video https://www.facebook.com/148854651971985/videos/263312144351362/

शिमला में एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार, नाबालिग ने लगाए मौसा पर रेप के आरोप ||

Image
Shimla : (Omkar) राजधानी शिमला में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है एक व्यक्ति पर नाबालिक से 9 महीने तक दुराचार करने का मामला सामने आया है||

17 छात्र मनाली घूमकर दिल्ली जा रहे थे लेकिन सुंदरनगर में…

Image
सुंदरनगर.  नेशनल हाइवे-21 पर हराबाग के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई और अन्य नौ लोग घायल हो गए. जिसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. जिसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है. वहीं मृतक को 40 मिनट के रेस्क्यू के बाद जेसीबी की मदद से टेंपो ट्रैवलर के अंदर से निकाला गया लेकिन अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है. एनएच-21 पर सुंदरनगर के हराबाग के समीप एक टूरिस्ट टेंपो ट्रैवलर (डीएल-1वीसी-2620) सुंदरनगर की ओर से बिलासपुर की तरफ और टूरिस्ट वोल्वो बस(डीएल-1पीसी-4889)बिलासपुर से सुंदरनगर की तरफ आ रही थी. बताया जा रहा है कि इसी दौरान जैसे ही दोनों वाहन हराबाग के पास पहुंचे तो टेंपो ट्रैवलर के ड्राइवर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से किसी कार को ओवरटेक करते हुए अपनी लेन छोड़ते हुए सामने से आ रही वोल्वो बस को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बस ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क से बाहर निकालते हुए बस में सवार लोगों की जान बचा ली.

बच्ची के उतरने से पहले ही ड्राइवर ने चला दी बस, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

Image
ऊना। प्रशासन स्कूल प्रशासन पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर नकेल कस रही है,  लेकिन फिर भी स्कूल में काम करने वाले कर्मचारी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।  इसकी एक बानगी ऊना में देखने को मिली जहां एक बच्ची बस की चपेट में आ गई। स्कूलों बसों में बच्चों के साथ हो रही लापरवाहियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ऊना के एक निजी स्कूल की बस में सवार होकर घर वापस आ रही थी। जब बच्ची का घर नजदीक आया तो वो बस से उतरी। बच्ची अभी पूरी तरह से उतरी नहीं थी, इतने में ही बस चालक ने बस चला दी जिससे बच्ची बस के पिछले पहिए की चपेट में आ गई

सोलन कॉलेज के बुरे हाल अंधेरे में देना पड़ा बच्चों को पेपर।ओमकार ने उठाया सवाल ।

Image
Solan=(Omkar sharma) 2 मई 2018 को सोलन कॉलेज में आयोजित परीक्षा में सभी बच्चों को अंधेरे में परीक्षा देनी पड़ी। जिससे उन्हें बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा । मौसम खराब होने की वजह से सोलन शहर में लाइट बाधित हो गई थी। जिस वजह से सोलन कॉलेज के छात्रों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा परंतु कॉलेज प्रशासन ने इस पर कोई भी कदम नहीं उठाया

दर्दनाक सड़क हादसे में बुझा घर का इकलौता चिराग

Image
अम्ब: उपमंडल अम्ब के तहत कुठियाड़ी ठठल लिंक रोड पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर कुठियाड़ी-ठठल लिंक रोड पर एक ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर हो गई। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक जख्मी हो गए, जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया जहां से दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया लेकिन एक युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिवार का इकलौता बेटा था निशांत इस सड़क दुर्घटना में निशांत (21) पुत्र सुभाष चंद निवासी ठठल नक्की की मौत हो गई जबकि रजत कुमार (23) पुत्र ईश्वर दास निवासी ठठल नक्की गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। बताया जा रहा है कि निशांत अपने परिवार में इकलौता बेटा था। वहीं डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सड़क हादसे में शामिल वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बस चालक की लापरवाही पड़ी भारी, युवक के पैर के उड़े चिथड़े

Image
बिलासपुर: कंदरौर चौक पर एक निजी बस चालक ने सड़क पार कर रहे संदोली निवासी युवक पंकज को अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते उसका पैर बस के अगले टायर के नीचे आ गया। पहिए के नीचे आने से युवक के पैर में गहरी चोट आ गई है। घायल पंकज ने बताया कि वह सड़क पार कर रहा था कि तभी भगेड़ की तरफ से एक निजी बस भी बिलासपुर की ओर जाने के लिए मुड़ी। उसने बस चालक को रुकने का इशारा भी किया लेकिन बस चालक ने बस को नहीं रोका जिसके चलते उसका पैर बस के अगले पहिए के नीचे आ गया। बस चालक की लापरवाही से युवक की जान भी जा सकती थी। लोगों ने युवक को बाहर निकाला तथा उसे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। एस.पी. अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शिमला में अब महिला से रेप, नहाते हुए वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Image
शिमला:देवभूमि में रेप के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक के बाद एक रेप होने का मामला सामने आ रहा है। 2 दिन पहले छोटा शिमला में एक 11 साल की नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश की गई। अब एक और ताजा मामला राधधानी शिमला में हुआ। जहां एक 37 साल की महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले महिला का नहाते हुए वीडियो बना लिया फिर उसको ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप किया। आरोपी मध्यप्रदेश का रहने वाला है और यहां ट्यूशन पढ़ाने का का काम करता है। महिला नेशिमला के बालूगंज थाने में आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है।हालांकि मामले से पर्दा उठते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस ने आईपीसी की धाराओं 323, 452, 354, 376, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी प्रवीण कुमार ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है।

गुड़िया केस: CBI को मिली बड़ी कामयाबी, जांच एजेंसी ने की पहली गिरफ्तारी।

Image
शिमला। हिमाचल समेत देशभर को दहला देने वाले गुड़िया गैंगरेप और मर्डर मामले में सीबीआई के हाथ पहली बड़ी कामयाबी लगी है। सीबीआई ने मामले में शनिवार को पहली गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को गुपचुप तरीके से स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उसे 25 अप्रैल तक सीबीआई रिमांड पर भेज दिया। सीबीआई ने आरोपी का आईजीएमसी अस्पताल में मेडिकल करवाया और उसके बाद आरोपी को दिल्ली ले गए हैं। सीबीआई इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। आसार जताए जा रहे हैं कि सीबीआई कल दिल्ली में इस केस को लेकर कोई खुलासा कर सकती है। बता दें कि सीबीआई ने हाईकोर्ट में पिछली सुनवाई में भरोसा दिलाया था कि 25 अप्रैल से पहले गुड़िया के गुनहगार सीबीआई के शिकंजे में होंगे और इस दर्दनाक गैंगरेप व मर्डर का पूरा सच सामने आएगा। शनिवार को आरोपी को पकड़ने के बाद मेडिकल हुआ और उसे लेकर सीबीआई दिल्ली रवाना हुई। अब आरोपी से दिल्ली में पुछताछ होगी। इस दौरान बाकी गुनहगारों के नाम भी सामने आने के पूरे आसार हैं। जानकारी के अनुसार सीबीआई ने आरोपी को शिमला जिला से गिरफ्तार किया है। फिलहाल इसी केस से जुड़े सू...

नैना देवी दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से लुढ़की बस, 15 घायल

Image
बिलासपुर ( मुकेश ):विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में सोमवार को एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। यह श्रद्धालु नवरात्र के अंतिम दिन माता नैना देवी के दर्शन करके वापस जा रहे थे। जिसके साथ यह हादसा हुअा। जानकारी के मुताबिक नैना देवी से कुछ दूरी पर मंडयाली के पास तीखे मोड़ पर बस पहाड़ी से नीचे लुट गई। लेकिन माता रानी की कृपा से किसी भी श्रद्धालु की मौत का समाचार नहीं है। हादसे में 10 से 15 श्रद्धालु घायल हो गए। मौके पर मेला अधिकारी अनिल चौहान पुलिस बल सहित पहुंचे और राहत कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है श्रद्धालुओं को समीर भर्ती हॉस्पिटल पर भेजा जा रहा है।

बाइक सवार युवकों पर तेंदुए का हमला, एक घायल

Image
कुनिहार : कुनिहार के बणिया देवी में रविवार देर सायं बाइक सवार 2 युवकों पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में बाइक चालक चमन लाल के माथे पर तेंदुए का पंजा लगने से वह चोटिल हो गया जिसे तुरंत स्थानीय चिकित्सालय कुनिहार लाया गया। यहां उसका चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया और बाद में घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार चमन लाल व यशपाल निवासी गांव बणिया देवी कुनिहार बाजार में किसी व्यापारी के पास काम करते हैं तथा रोजमर्रा की तरह दोनों रविवार देर शाम करीब 7.30 बजे अपने घर की ओर बाइक पर रवाना हुए। रास्ते में बणिया देवी से एक मोड़ पीछे पहाड़ी से अचानक तेंदुआ बाइक चालक चमन लाल पर झपट पड़ा। इससे दोनों युवक बाइक से गिर गए। चमन लाल के मुंह पर तेंदुए ने अपने पंजे से हमला किया तो दूसरे युवक यशपाल ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे तेंदुआ वहां से भाग गया। इससे वहीं पास में दुकान करने वाले ग्रामीण ने उनके चिल्लाने की आवाजें सुन लीं। इसके बाद ग्रामीण तुरंत उन्हें स्थानीय चिकित्सालय लाए, जहां डाक्टरों द्वारा उनका उपचार कर थोड़ी देर बाद उन्हें घर भेज दिया गया। डा. चंदन शर्मा नागरिक चिकित्सालय कुनिहार...

सोलन में अंतराष्ट्रीय पहलवानों के बीच 6 मई को रेसलिंग का मुकाबला।

Image
हिमाचल में रेसलिंग के फैन्स अपने चहेते रेसलिंग स्टार्स को लाईव रेसलिंग करते देख पाएंगे। बता दें की आगामी 6 मई को सोलन शहर में अंतराष्ट्रीय पहलवानों के बीच रेसलिंग का मुकाबला आयोजित होगा। जिसमे विश्व स्तर पर ख्याति अर्जित कर चुके द ग्रेट खली उर्फ दलीप राणा खुद मैदान में उतरेंगे। इसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 10 पुरुष व 4 महिला पहलवान भाग लेंगे। इसके अलावा 20 भारतीय पहलवानों को भी चैम्पियनशिप में अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलेगा। हिमाचल में पहली बार इस तरह का आयोजन हो रहा है जिसके लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट चुका है। बताया जा रहा है कि इस प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस लाईन या ठोडो मैदान में किया जा सकता है| वहीँ प्रतियोगिता के प्रबन्ध को लेकर जिला उपायुक्त विनोद कुमार ने पुलिस लाईन का दौरा किया है। इस रेसलिंग मुकाबले की खबर से रेसलिंग के चाहवानों में खुशी की लहर देखी जा रही है। फैन्स अपने चहेते रेसलिंग स्टार्स की लाईव रेसलिंग देख पाएंगे। वहीँ इस आयोजन को देश-विदेश में लाइव दिखाए जाने की तैयारी की जा रही है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा तथा खेल प्रेमियों के लिए यह आयो...

जिंदगी की जंग हार गई 16 साल की दीपिका, PGI में मौत

Image
सोलन। महज 16 साल की उम्र में जिंदगी से जंग, और उसे जीतने के लिए भारी भरकम पैसों की जरूरत। बहरहाल, अर्की की दीपिका अब इस दुनिया को अलविदा कह चुकी है। गौर रहे कि 16 साल की दीपिका की दोनों किडनियां खराब थी, बेटी को मौत के मुंह से बचाने के लिए मां ने हामी भरी और एक अपनी एक किडनी देने की बात कही, लेकिन इन सब के बीच इलाज को होने वाले खर्च के आगे मां भी बेबस हो गई। दीपिका ने आज सुबह पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। बतातें चलें कि 16 साल की दीपिका की दोनों किडनी खराब हो गई थी, महंगे इलाज की सामर्थ्य परिवार की नहीं थी। बेटी की दोनों किडनी खराब थी तो मां किडनी देने को तैयार थी, लेकिन इलाज के लिए पैसे नहीं थे। परिवार की माली हालत बहुत ख़राब थी, जिसके बाद मीडिया के जरिए परिवार ने मदद की गुहार लगाई थी। कुछ दानी सज्जनों ने तो मदद जरुर की, जिसके सहयोग से वो कुछ दिन जी पाई। हालांकि सीएम जयराम से भी अर्की का एक प्रतिनिधिमंडल दीपिका के इलाज के लिए सहायता के लिए मिला था, लेकिन सीएम के कहने पर भी परिवार को कोई मदद नहीं मिल पाई, जिसके बाद बेटी हिम्मत हार गई और सदा-सदा के लिए अपने परिवार को बिलखता छोड़ ...

जब हवा में लटकी बस तो 30 यात्रियों की अटक गईं सांसें।

Image
राजगढ़ :वीरवार को क्षेत्र के मरयोग पुल के नजदीक एक निजी बस अचानक अनयंत्रित होकर पुल से लटक गई। गनीमत यह रही कि बस सड़क से नीचे नहीं उतरी अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। मिली जानकारी के अनुसार उक्त निजी बस राजगढ़ से सराहां के लिए दोपहर में जाती है। जब बस मरयोग पुल के पास पहुंची तो उसका एक टायर सड़क से ढांक की ओर हवा में झूल गया, जिसके चलते बस में सवार यात्रियों की सांसें अटक गईं। इस घटना में बस में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे का कारण बस का स्टेयरिंग लॉक होना बताया जा रहा है। इस कारण चालक बस को मोड़ नहीं सका और बस पुल से बाहर हवा में लटक गई।

चलती एचआरटीसी बस में गिरा पत्थर, एक को मिली दर्दनाक मौत।

Image
कुल्लू : आनी में एक चलती एचआरटीसी बस में घटना हो गई। बस में पत्थर गिरने से अंदर बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि हादसा उस समय जब बस रामपुर से कुल्लू जा रही थी। अचानक पहाड़ी से एक पत्थर सीधा बस के अंदर चला गया और वह खिड़की के पास बैठे युवक के सिर पर लगा। जिससे उसका सिर ही खून से लथपथ हो गया। जानकारी के मुताबिक घटना के समय बस में करीब 25 के करीब सवारियां बैठी थी। गनीमत यह है कि बाकि सब सवारियां सुरक्षित हैं, किसी को कुछ नहीं हुआ। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना के मुताबिक युवक आनी का बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आनी के विधायक किशोरी लाल मौके पर पहुंचे।

ओवरलोडिड ऑल्टो कार भयानक हादसे का शिकार, 4 की मौत-4 घायल (PICS)

Image
शिमला (राजीव/विकास): शिमला के बनुटी के पास एक भयानक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ओवरलोडिड ऑल्टो कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में 4 की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 4 अन्य घायल हैं। जिनमें एक बच्चा, दो महिलाएं और चालक शामिल है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान कार में 8 लोग सवार थे। घायलों को शिमला के आईजीएमसी में इलाज के लिए लाया गया है। हादसे के समय यह सब बनुटी के एक निजी स्कूल से घर की ओर जा रहे थे। कार में 3 स्कूली बच्चे और 3 महिलाएं सवार थी। आईजीएमसी के एम एस डॉ रमेश चंद ने की घटना की पुष्टि की है।

दर्दनाक हादसा : HRTC बस के खाई में गिरने से एक की मौत, 30 घायल

Image
शिमला: शिमला के रामपुर इलाके में एक एच.आर.टी.सी. बस हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में एक की मौत हो चुकी है जबकि 25 से 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और चिकित्सक विभाग की टीमों ने घायलों को रैस्क्यू करने का काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हादसा कब और कैसे हुआ इसके बारे में अभी तक कोई खबर नहीं है लेकिन बस सड़क से नीचे लुढ़क गई है और पेड़ से जाकर रूकी।बताया जा रहा है कि जैसे ही बस सड़क से नीचे लुढ़की तो उसके परखच्चे उड़ गए।

बस की चपेट में आया 10 साल का मासूम, टांग पर चढ़ा टायर।

Image
जसूर: शनिवार शाम को कस्बा जसूर के पास अघार का तालाब गांव में एक 10 वर्षीय बच्चा बस की चपेट में आ गया। बच्चे की दाई टांग बस के अगले टायर के नीचे आ गई। बच्चे को तुरंत नूरपुर के सिविल अस्पताल ले जाया, जहां से उसे टांडा रैफ र कर दिया गया है। नूरपुर के थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस (एच.पी. 38सी. 9974) चंडीगढ़ से पठानकोट की तरफ जा रही थी। बच्चे ने अचानक लगा दी दौड़ बस के अघार का तालाब के पास पहुंचने पर अचनाक एक बच्चा गोलू (10) पुत्र शेरखान अचानक भागता हुआ सड़क पार करने लगा। इस दौरान वह बस की चपेट में आ गया और उसकी दाई टांग बस के अगले टायर के नीचे आ गई। हादसे के तुरंत बाद घायल बच्चे को नूरपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे टांडा रैफ र कर दिया गया लेकिन परजिन उसे पठानकोट ले गए हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।