नशे को लेकर शिमला के युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ||

शिमला।। सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है जो खुद को खांगटा गांव का निवासी बताता है। उसका कहना है कि वह खुद तो बर्बाद हो चुका है मगर नई पीढ़ी को बताना चाहता है कि नशे से बचो। उसने नशे के कारोबारियों को खुली चुनौती भी दी है और कहा है कि मैं नशे के कारोबारियों को पकड़वाने में मदद करूंगा।

स वीडियो को किस हालत में बनाया गया, लड़का कौन है, उसके दावे में कितनी सच्चाई है, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। मगर हम इस वीडियो को इसलिए शेयर कर रहे हैं ताकि हमारे मंच के जरिए पुलिस या प्रशासन तक भी यह वीडियो पहुंचे। जरूरी है कि प्रशासन हरकत में आए और अगर यह व्यक्ति सच कह रहा हो तो इसे सुरक्षा मुहैया करवाए ताकि कहीं कोई नशे का सौदागार इसको नुकसान न पहुंचा पाए।
Watch video
https://www.facebook.com/148854651971985/videos/263312144351362/

Comments