जब हवा में लटकी बस तो 30 यात्रियों की अटक गईं सांसें।


राजगढ़ :वीरवार को क्षेत्र के मरयोग पुल के नजदीक एक निजी बस अचानक अनयंत्रित होकर पुल से लटक गई। गनीमत यह रही कि बस सड़क से नीचे नहीं उतरी अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। मिली जानकारी के अनुसार उक्त निजी बस राजगढ़ से सराहां के लिए दोपहर में जाती है। जब बस मरयोग पुल के पास पहुंची तो उसका एक टायर सड़क से ढांक की ओर हवा में झूल गया, जिसके चलते बस में सवार यात्रियों की सांसें अटक गईं। इस घटना में बस में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे का कारण बस का स्टेयरिंग लॉक होना बताया जा रहा है। इस कारण चालक बस को मोड़ नहीं सका और बस पुल से बाहर हवा में लटक गई।

Comments

Popular posts from this blog

17 छात्र मनाली घूमकर दिल्ली जा रहे थे लेकिन सुंदरनगर में…

सोलन कॉलेज के बुरे हाल अंधेरे में देना पड़ा बच्चों को पेपर।ओमकार ने उठाया सवाल ।

बच्ची के उतरने से पहले ही ड्राइवर ने चला दी बस, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो