17 छात्र मनाली घूमकर दिल्ली जा रहे थे लेकिन सुंदरनगर में…

सुंदरनगर. नेशनल हाइवे-21 पर हराबाग के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई और अन्य नौ लोग घायल हो गए. जिसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. जिसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है. वहीं मृतक को 40 मिनट के रेस्क्यू के बाद जेसीबी की मदद से टेंपो ट्रैवलर के अंदर से निकाला गया लेकिन अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है.
एनएच-21 पर सुंदरनगर के हराबाग के समीप एक टूरिस्ट टेंपो ट्रैवलर (डीएल-1वीसी-2620) सुंदरनगर की ओर से बिलासपुर की तरफ और टूरिस्ट वोल्वो बस(डीएल-1पीसी-4889)बिलासपुर से सुंदरनगर की तरफ आ रही थी. बताया जा रहा है कि इसी दौरान जैसे ही दोनों वाहन हराबाग के पास पहुंचे तो टेंपो ट्रैवलर के ड्राइवर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से किसी कार को ओवरटेक करते हुए अपनी लेन छोड़ते हुए सामने से आ रही वोल्वो बस को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बस ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क से बाहर निकालते हुए बस में सवार लोगों की जान बचा ली.

Comments

Popular posts from this blog

सोलन कॉलेज के बुरे हाल अंधेरे में देना पड़ा बच्चों को पेपर।ओमकार ने उठाया सवाल ।

बच्ची के उतरने से पहले ही ड्राइवर ने चला दी बस, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो