सोलन में अंतराष्ट्रीय पहलवानों के बीच 6 मई को रेसलिंग का मुकाबला।



हिमाचल में रेसलिंग के फैन्स अपने चहेते रेसलिंग स्टार्स को लाईव रेसलिंग करते देख पाएंगे। बता दें की आगामी 6 मई को सोलन शहर में अंतराष्ट्रीय पहलवानों के बीच रेसलिंग का मुकाबला आयोजित होगा। जिसमे विश्व स्तर पर ख्याति अर्जित कर चुके द ग्रेट खली उर्फ दलीप राणा खुद मैदान में उतरेंगे। इसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 10 पुरुष व 4 महिला पहलवान भाग लेंगे। इसके अलावा 20 भारतीय पहलवानों को भी चैम्पियनशिप में अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलेगा।

हिमाचल में पहली बार इस तरह का आयोजन हो रहा है जिसके लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट चुका है। बताया जा रहा है कि इस प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस लाईन या ठोडो मैदान में किया जा सकता है| वहीँ प्रतियोगिता के प्रबन्ध को लेकर जिला उपायुक्त विनोद कुमार ने पुलिस लाईन का दौरा किया है।

इस रेसलिंग मुकाबले की खबर से रेसलिंग के चाहवानों में खुशी की लहर देखी जा रही है।
फैन्स अपने चहेते रेसलिंग स्टार्स की लाईव रेसलिंग देख पाएंगे। वहीँ इस आयोजन को देश-विदेश में लाइव दिखाए जाने की तैयारी की जा रही है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा तथा खेल प्रेमियों के लिए यह आयोजन यादगार रहेगा

Comments

Popular posts from this blog

सोलन कॉलेज के बुरे हाल अंधेरे में देना पड़ा बच्चों को पेपर।ओमकार ने उठाया सवाल ।

बच्ची के उतरने से पहले ही ड्राइवर ने चला दी बस, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

शिमला-कालका ट्रैक पर दौड़ा 112 साल पुराना स्टीम इंजन, विदेशी सैलानियों ने उठाया लुत्फ