ओवरलोडिड ऑल्टो कार भयानक हादसे का शिकार, 4 की मौत-4 घायल (PICS)


शिमला (राजीव/विकास): शिमला के बनुटी के पास एक भयानक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ओवरलोडिड ऑल्टो कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई है।


हादसे में 4 की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 4 अन्य घायल हैं। जिनमें एक बच्चा, दो महिलाएं और चालक शामिल है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान कार में 8 लोग सवार थे। घायलों को शिमला के आईजीएमसी में इलाज के लिए लाया गया है।


हादसे के समय यह सब बनुटी के एक निजी स्कूल से घर की ओर जा रहे थे। कार में 3 स्कूली बच्चे और 3 महिलाएं सवार थी। आईजीएमसी के एम एस डॉ रमेश चंद ने की घटना की पुष्टि की है।

Comments

Popular posts from this blog

सोलन कॉलेज के बुरे हाल अंधेरे में देना पड़ा बच्चों को पेपर।ओमकार ने उठाया सवाल ।

बच्ची के उतरने से पहले ही ड्राइवर ने चला दी बस, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

शिमला-कालका ट्रैक पर दौड़ा 112 साल पुराना स्टीम इंजन, विदेशी सैलानियों ने उठाया लुत्फ