चलती एचआरटीसी बस में गिरा पत्थर, एक को मिली दर्दनाक मौत।



कुल्लू : आनी में एक चलती एचआरटीसी बस में घटना हो गई। बस में पत्थर गिरने से अंदर बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।


बताया जाता है कि हादसा उस समय जब बस रामपुर से कुल्लू जा रही थी। अचानक पहाड़ी से एक पत्थर सीधा बस के अंदर चला गया और वह खिड़की के पास बैठे युवक के सिर पर लगा। जिससे उसका सिर ही खून से लथपथ हो गया।


जानकारी के मुताबिक घटना के समय बस में करीब 25 के करीब सवारियां बैठी थी। गनीमत यह है कि बाकि सब सवारियां सुरक्षित हैं, किसी को कुछ नहीं हुआ। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना के मुताबिक युवक आनी का बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आनी के विधायक किशोरी लाल मौके पर पहुंचे।

Comments

Popular posts from this blog

17 छात्र मनाली घूमकर दिल्ली जा रहे थे लेकिन सुंदरनगर में…

जब हवा में लटकी बस तो 30 यात्रियों की अटक गईं सांसें।

शिमला-कालका ट्रैक पर दौड़ा 112 साल पुराना स्टीम इंजन, विदेशी सैलानियों ने उठाया लुत्फ