नैना देवी दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से लुढ़की बस, 15 घायल



बिलासपुर ( मुकेश ):विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में सोमवार को एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। यह श्रद्धालु नवरात्र के अंतिम दिन माता नैना देवी के दर्शन करके वापस जा रहे थे। जिसके साथ यह हादसा हुअा।

जानकारी के मुताबिक नैना देवी से कुछ दूरी पर मंडयाली के पास तीखे मोड़ पर बस पहाड़ी से नीचे लुट गई। लेकिन माता रानी की कृपा से किसी भी श्रद्धालु की मौत का समाचार नहीं है।


हादसे में 10 से 15 श्रद्धालु घायल हो गए। मौके पर मेला अधिकारी अनिल चौहान पुलिस बल सहित पहुंचे और राहत कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है श्रद्धालुओं को समीर भर्ती हॉस्पिटल पर भेजा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

17 छात्र मनाली घूमकर दिल्ली जा रहे थे लेकिन सुंदरनगर में…

सोलन कॉलेज के बुरे हाल अंधेरे में देना पड़ा बच्चों को पेपर।ओमकार ने उठाया सवाल ।

बच्ची के उतरने से पहले ही ड्राइवर ने चला दी बस, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो