दर्दनाक हादसा : HRTC बस के खाई में गिरने से एक की मौत, 30 घायल


शिमला: शिमला के रामपुर इलाके में एक एच.आर.टी.सी. बस हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में एक की मौत हो चुकी है जबकि 25 से 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और चिकित्सक विभाग की टीमों ने घायलों को रैस्क्यू करने का काम शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हादसा कब और कैसे हुआ इसके बारे में अभी तक कोई खबर नहीं है लेकिन बस सड़क से नीचे लुढ़क गई है और पेड़ से जाकर रूकी।बताया जा रहा है कि जैसे ही बस सड़क से नीचे लुढ़की तो उसके परखच्चे उड़ गए।


Comments

Popular posts from this blog

17 छात्र मनाली घूमकर दिल्ली जा रहे थे लेकिन सुंदरनगर में…

सोलन कॉलेज के बुरे हाल अंधेरे में देना पड़ा बच्चों को पेपर।ओमकार ने उठाया सवाल ।

बच्ची के उतरने से पहले ही ड्राइवर ने चला दी बस, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो