बस चालक की लापरवाही पड़ी भारी, युवक के पैर के उड़े चिथड़े


बिलासपुर: कंदरौर चौक पर एक निजी बस चालक ने सड़क पार कर रहे संदोली निवासी युवक पंकज को अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते उसका पैर बस के अगले टायर के नीचे आ गया। पहिए के नीचे आने से युवक के पैर में गहरी चोट आ गई है। घायल पंकज ने बताया कि वह सड़क पार कर रहा था कि तभी भगेड़ की तरफ से एक निजी बस भी बिलासपुर की ओर जाने के लिए मुड़ी। उसने बस चालक को रुकने का इशारा भी किया लेकिन बस चालक ने बस को नहीं रोका जिसके चलते उसका पैर बस के अगले पहिए के नीचे आ गया। बस चालक की लापरवाही से युवक की जान भी जा सकती थी। लोगों ने युवक को बाहर निकाला तथा उसे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। एस.पी. अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

सोलन कॉलेज के बुरे हाल अंधेरे में देना पड़ा बच्चों को पेपर।ओमकार ने उठाया सवाल ।

बच्ची के उतरने से पहले ही ड्राइवर ने चला दी बस, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

शिमला-कालका ट्रैक पर दौड़ा 112 साल पुराना स्टीम इंजन, विदेशी सैलानियों ने उठाया लुत्फ