Posts

नैना देवी दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से लुढ़की बस, 15 घायल

Image
बिलासपुर ( मुकेश ):विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में सोमवार को एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। यह श्रद्धालु नवरात्र के अंतिम दिन माता नैना देवी के दर्शन करके वापस जा रहे थे। जिसके साथ यह हादसा हुअा। जानकारी के मुताबिक नैना देवी से कुछ दूरी पर मंडयाली के पास तीखे मोड़ पर बस पहाड़ी से नीचे लुट गई। लेकिन माता रानी की कृपा से किसी भी श्रद्धालु की मौत का समाचार नहीं है। हादसे में 10 से 15 श्रद्धालु घायल हो गए। मौके पर मेला अधिकारी अनिल चौहान पुलिस बल सहित पहुंचे और राहत कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है श्रद्धालुओं को समीर भर्ती हॉस्पिटल पर भेजा जा रहा है।

बाइक सवार युवकों पर तेंदुए का हमला, एक घायल

Image
कुनिहार : कुनिहार के बणिया देवी में रविवार देर सायं बाइक सवार 2 युवकों पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में बाइक चालक चमन लाल के माथे पर तेंदुए का पंजा लगने से वह चोटिल हो गया जिसे तुरंत स्थानीय चिकित्सालय कुनिहार लाया गया। यहां उसका चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया और बाद में घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार चमन लाल व यशपाल निवासी गांव बणिया देवी कुनिहार बाजार में किसी व्यापारी के पास काम करते हैं तथा रोजमर्रा की तरह दोनों रविवार देर शाम करीब 7.30 बजे अपने घर की ओर बाइक पर रवाना हुए। रास्ते में बणिया देवी से एक मोड़ पीछे पहाड़ी से अचानक तेंदुआ बाइक चालक चमन लाल पर झपट पड़ा। इससे दोनों युवक बाइक से गिर गए। चमन लाल के मुंह पर तेंदुए ने अपने पंजे से हमला किया तो दूसरे युवक यशपाल ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे तेंदुआ वहां से भाग गया। इससे वहीं पास में दुकान करने वाले ग्रामीण ने उनके चिल्लाने की आवाजें सुन लीं। इसके बाद ग्रामीण तुरंत उन्हें स्थानीय चिकित्सालय लाए, जहां डाक्टरों द्वारा उनका उपचार कर थोड़ी देर बाद उन्हें घर भेज दिया गया। डा. चंदन शर्मा नागरिक चिकित्सालय कुनिहार...

सोलन में अंतराष्ट्रीय पहलवानों के बीच 6 मई को रेसलिंग का मुकाबला।

Image
हिमाचल में रेसलिंग के फैन्स अपने चहेते रेसलिंग स्टार्स को लाईव रेसलिंग करते देख पाएंगे। बता दें की आगामी 6 मई को सोलन शहर में अंतराष्ट्रीय पहलवानों के बीच रेसलिंग का मुकाबला आयोजित होगा। जिसमे विश्व स्तर पर ख्याति अर्जित कर चुके द ग्रेट खली उर्फ दलीप राणा खुद मैदान में उतरेंगे। इसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 10 पुरुष व 4 महिला पहलवान भाग लेंगे। इसके अलावा 20 भारतीय पहलवानों को भी चैम्पियनशिप में अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलेगा। हिमाचल में पहली बार इस तरह का आयोजन हो रहा है जिसके लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट चुका है। बताया जा रहा है कि इस प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस लाईन या ठोडो मैदान में किया जा सकता है| वहीँ प्रतियोगिता के प्रबन्ध को लेकर जिला उपायुक्त विनोद कुमार ने पुलिस लाईन का दौरा किया है। इस रेसलिंग मुकाबले की खबर से रेसलिंग के चाहवानों में खुशी की लहर देखी जा रही है। फैन्स अपने चहेते रेसलिंग स्टार्स की लाईव रेसलिंग देख पाएंगे। वहीँ इस आयोजन को देश-विदेश में लाइव दिखाए जाने की तैयारी की जा रही है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा तथा खेल प्रेमियों के लिए यह आयो...

जिंदगी की जंग हार गई 16 साल की दीपिका, PGI में मौत

Image
सोलन। महज 16 साल की उम्र में जिंदगी से जंग, और उसे जीतने के लिए भारी भरकम पैसों की जरूरत। बहरहाल, अर्की की दीपिका अब इस दुनिया को अलविदा कह चुकी है। गौर रहे कि 16 साल की दीपिका की दोनों किडनियां खराब थी, बेटी को मौत के मुंह से बचाने के लिए मां ने हामी भरी और एक अपनी एक किडनी देने की बात कही, लेकिन इन सब के बीच इलाज को होने वाले खर्च के आगे मां भी बेबस हो गई। दीपिका ने आज सुबह पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। बतातें चलें कि 16 साल की दीपिका की दोनों किडनी खराब हो गई थी, महंगे इलाज की सामर्थ्य परिवार की नहीं थी। बेटी की दोनों किडनी खराब थी तो मां किडनी देने को तैयार थी, लेकिन इलाज के लिए पैसे नहीं थे। परिवार की माली हालत बहुत ख़राब थी, जिसके बाद मीडिया के जरिए परिवार ने मदद की गुहार लगाई थी। कुछ दानी सज्जनों ने तो मदद जरुर की, जिसके सहयोग से वो कुछ दिन जी पाई। हालांकि सीएम जयराम से भी अर्की का एक प्रतिनिधिमंडल दीपिका के इलाज के लिए सहायता के लिए मिला था, लेकिन सीएम के कहने पर भी परिवार को कोई मदद नहीं मिल पाई, जिसके बाद बेटी हिम्मत हार गई और सदा-सदा के लिए अपने परिवार को बिलखता छोड़ ...

जब हवा में लटकी बस तो 30 यात्रियों की अटक गईं सांसें।

Image
राजगढ़ :वीरवार को क्षेत्र के मरयोग पुल के नजदीक एक निजी बस अचानक अनयंत्रित होकर पुल से लटक गई। गनीमत यह रही कि बस सड़क से नीचे नहीं उतरी अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। मिली जानकारी के अनुसार उक्त निजी बस राजगढ़ से सराहां के लिए दोपहर में जाती है। जब बस मरयोग पुल के पास पहुंची तो उसका एक टायर सड़क से ढांक की ओर हवा में झूल गया, जिसके चलते बस में सवार यात्रियों की सांसें अटक गईं। इस घटना में बस में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे का कारण बस का स्टेयरिंग लॉक होना बताया जा रहा है। इस कारण चालक बस को मोड़ नहीं सका और बस पुल से बाहर हवा में लटक गई।

चलती एचआरटीसी बस में गिरा पत्थर, एक को मिली दर्दनाक मौत।

Image
कुल्लू : आनी में एक चलती एचआरटीसी बस में घटना हो गई। बस में पत्थर गिरने से अंदर बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि हादसा उस समय जब बस रामपुर से कुल्लू जा रही थी। अचानक पहाड़ी से एक पत्थर सीधा बस के अंदर चला गया और वह खिड़की के पास बैठे युवक के सिर पर लगा। जिससे उसका सिर ही खून से लथपथ हो गया। जानकारी के मुताबिक घटना के समय बस में करीब 25 के करीब सवारियां बैठी थी। गनीमत यह है कि बाकि सब सवारियां सुरक्षित हैं, किसी को कुछ नहीं हुआ। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना के मुताबिक युवक आनी का बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आनी के विधायक किशोरी लाल मौके पर पहुंचे।

ओवरलोडिड ऑल्टो कार भयानक हादसे का शिकार, 4 की मौत-4 घायल (PICS)

Image
शिमला (राजीव/विकास): शिमला के बनुटी के पास एक भयानक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ओवरलोडिड ऑल्टो कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में 4 की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 4 अन्य घायल हैं। जिनमें एक बच्चा, दो महिलाएं और चालक शामिल है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान कार में 8 लोग सवार थे। घायलों को शिमला के आईजीएमसी में इलाज के लिए लाया गया है। हादसे के समय यह सब बनुटी के एक निजी स्कूल से घर की ओर जा रहे थे। कार में 3 स्कूली बच्चे और 3 महिलाएं सवार थी। आईजीएमसी के एम एस डॉ रमेश चंद ने की घटना की पुष्टि की है।