बेकाबू होकर घर की छत पर पलटा ट्रक, लोगों में मची अफरा-तफरी

सोलन: सोलन के धर्मपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर घर की छत पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक घायल हुए हैं। दोनों को 108 एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर धर्मपुर पीएनबी बैंक के पास हुई। जहां ट्रक तेज काफी रफ्तार में था और मोड़ पर वह नियंत्रण खो बैठा और सीधा सड़क से नीचे बने एक घर की छत पर पलट गया। बताया जाता है कि हादसे में किसी की जान तो नहीं गई, लेकिन घर की छत को नुकसान पहुंचा है। घर के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

सोलन कॉलेज के बुरे हाल अंधेरे में देना पड़ा बच्चों को पेपर।ओमकार ने उठाया सवाल ।

बच्ची के उतरने से पहले ही ड्राइवर ने चला दी बस, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

शिमला-कालका ट्रैक पर दौड़ा 112 साल पुराना स्टीम इंजन, विदेशी सैलानियों ने उठाया लुत्फ