बिलासपुर में इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने लगाया फंदा, वजह जान हैरान रह गए परिजन।




बिलासपुर। शहर से सटी हॉऊसिंग बोर्ड कालोनी में मंगलवार को एक युवक ने फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।


जानकारी के अनुसार गौरव कुमार (23) पुत्र गोपाल सिंह ने अपने कमरे में पर्दे का फंदा बनाया और पंखे से झूल गया। घरवालों को इस बात का पता तब चला जब कमरे से काफी समय तक कोई आवाज नहीं आई। जब दरवाजा तोड़कर देखा तो गौरव को फंदे से लटका हुआ था।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण गौरव की इंजीनियरिंग की पढ़ाई में आई कंपार्टमेंट बताया जा रहा है। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। उधर, अचानक युवक की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Comments

Popular posts from this blog

सोलन कॉलेज के बुरे हाल अंधेरे में देना पड़ा बच्चों को पेपर।ओमकार ने उठाया सवाल ।

बच्ची के उतरने से पहले ही ड्राइवर ने चला दी बस, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

शिमला-कालका ट्रैक पर दौड़ा 112 साल पुराना स्टीम इंजन, विदेशी सैलानियों ने उठाया लुत्फ