हत्या कर मिट्टी में गाड़ दी प्रियंका की लाश,कसूर सिर्फ ये कि वो महिला अधिकार की लड़ाई लड़ रही थी


New Delhi: बेगुसराय से रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है। विष्णुपुर वार्ड नंबर 40 स्थित एक खेत में मिट्टी के नीचे से एक लड़की की लाश मिली है।  लाश मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।
लाश की सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। मामला 21 फरवरी सोमवार रात का है।  पुलिस की मौजूदगी में गांव वालों ने गड्डे खोदकर लड़की की लाश बाहर निकाली, तो देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस हत्या ने सबको हिलाकर रख दिया है।
एक बार फिर से हमारे समाज ने लड़कियों को उनकी असल जगह दिखा दी है। महिलाओं को इस बात का सबूत दिया गया है कि अगर वो अपनी हैसियत से ज्यादा आगे बढ़ीं तो उनका यही हाल होगा। बेहुसराय की रहने वाली प्रियंका का भी यही हाल हुआ। अपने अधिकारों के लिए लड़ने की सजा ऐसी कि हर कोई कांप जाए। प्रियंका का कसूर सिर्फ इतना ही था कि वो महिला अधिकारों के लिए लड़ रही थी।
प्रियंका की हत्या से साबित करती है कि ये समाज महिलाओं को बुर्के और घूंघट में दम घोंट देना चाहता है। समाज महिलाओं को ये बताना चाहता है कि सड़क पर निकलोगी तो रेप की शिकार होगी और अगर पुरुषसत्तावादी व्यवस्था के खिलाफ खड़ी होगी तो मार दी जाओगी।   अब तक महिलाएं अपने खिलाफ हो रहे अत्याचारों को सहते आ रही थीं, लेकिन जब अत्याचार के खिलाफ लड़ना शुरू कीं तो क्या हुआ उनकी हत्या करके हमेशा के लिए मुंह बंद कर दिया गया। यहां भी वही हुआ ना...प्रियंका ने भी महिला अधिकार के लिए आवाज उठाई और इस पुरुषवादी व्यवस्था ने उसके मुंह पर मिट्ठी ठूस दी गई।

बता दें कि पुलिस की घंटों मसक्कत के बाद शव की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघु निवासी सुधीर मिश्रा की 24 साल की बेटी प्रियंका कुमारी के रूप में की गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लव मैरिज में अंतरजातीय विवाह करने पर प्रेमी पति और उसके घरवालों ने प्रियंका की हत्या कर सबूत छिपाने की नीयत से शव को ट्रस्ट की जमीन में दफना दिया।

Comments

Popular posts from this blog

जब हवा में लटकी बस तो 30 यात्रियों की अटक गईं सांसें।

शिमला में अब महिला से रेप, नहाते हुए वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

ये कैसी चैकिंग! Exam से पहले उतरवाए गए लड़कियों के कपड़े।