दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे खड़े टिप्पर से टकराई कार, 2 की मौत-2 घायल।

ऊना: ऊना जिला के अंब में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बडूही इलाके में सड़क किनारे खड़े एक टिप्पर से ऑल्टो कार जा टकराई। हादसे में महिला समेत दो की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक कांगड़ा निवासी मनोज कुमार वीरवार रात अपने परिवार के साथ ऑल्टो कार से अंब की ओर जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर बडूही में कार टिप्पर से जा टकराई। हादसे में कार सवार तृप्ता देवी व एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक मनोज व 10 वर्षीय आंशित जख्मी हो गए।

दोनों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल लाया गया। जहां से मनोज को डॉक्टरों ने इलाज के बाद पीजीआई रेफर कर दिया है। हादसे की जानकारी देते हुए एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Comments

Popular posts from this blog

सोलन कॉलेज के बुरे हाल अंधेरे में देना पड़ा बच्चों को पेपर।ओमकार ने उठाया सवाल ।

बच्ची के उतरने से पहले ही ड्राइवर ने चला दी बस, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

शिमला-कालका ट्रैक पर दौड़ा 112 साल पुराना स्टीम इंजन, विदेशी सैलानियों ने उठाया लुत्फ