रोहड़ू में भयानक हादसा: 100 मीटर खाई में बस के गिरते ही उड़े परखच्चे, 25 घायल (PICS)

रोहड़ू (राक्टा):शिमला के रोहड़ू में एक भयानक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां रोहड़ू जा रही निजी बस सुंगरी के समीप गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में 25 लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे तक उड़ गए।
पुलिस थाना रोहड़ू से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा करीब 10.30 बजे हुआ। जब बस सुंगरी के समीप पहुंची तो अचानक ही उसका नियंत्रण बिगड़ा और करीब 100 मीटर खाई में जा गिरी।
घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर राहत व बचाव कार्यों में जुटी है। अब तक किसी के मरने की सूचना नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

17 छात्र मनाली घूमकर दिल्ली जा रहे थे लेकिन सुंदरनगर में…

सोलन कॉलेज के बुरे हाल अंधेरे में देना पड़ा बच्चों को पेपर।ओमकार ने उठाया सवाल ।

बच्ची के उतरने से पहले ही ड्राइवर ने चला दी बस, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो